Breaking News

मुख्य सेविका के सेवा निवृत्त होने पर अयोजित हुआ सम्मान समारोह

संवाददाता पंचायत जागरण

पुरवा उन्नाव। बाल विकास परियोजना पुरवा में कार्यरत मुख्य सेविका श्रीमती रंजना श्रीवास्तव की अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने पर विदाई सम्मान समारोह आयोजित किया गया। सेवानिवृत्ति एवं सम्मान कार्यक्रम में बाल विकास परियोजना अधिकारी हरीश कुमार मौर्य द्वारा श्रीमती रंजना श्रीवास्तव के विभाग में लगभग 35 वर्ष से अधिक की शासकीय सेवा में किए गए कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि रंजना ने सदैव शासकीय कार्यों का प्राथमिकता के आधार पर संपादन किया है। इन्होंने सदैव उच्चाधिकारियों के निर्देशों एवं विभागीय दिशा निर्देशानुसार कार्यों को कुशलता पूर्वक पूर्ण किया है। सुपरवाइजर श्रीमती संजीता यादव द्वारा सेवानिवृत्त हो रही मुख्य सेविका श्रीमती रंजना श्रीवास्तव के साथ कार्यकाल को याद करते हुए कहा कि उन्होंने हमेशा सहयोग के साथ कार्य किया है।
विभागीय कार्यों के साथ-साथ स्टाफ के साथ में उनका रवैया हमेशा सहयोग पूर्ण रहा है। सुपरवाइजर श्रीमती अनामिका तिवारी द्वारा सेवानिवृत्त हो रही मुख्य सेविका के साथ किए गए कार्यों के दौरान अपने अनुभव साझा किए और बताया कि शासकीय कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर कार्य करने वाली रंजना जी ने हमेशा शांतचित्त रहकर शासकीय कार्यों का संपादन किया है सभी के साथ उनका व्यवहार हमेशा सामंजस्यपूर्ण रहा है। श्रीमती मालती यादव सुपरवाइजर द्वारा रंजना जी के साथ सेवा अवधि में किए गए कार्यकाल को याद करते हुए हमेशा उनका व्यवहार सभी के साथ सहयोगात्मक रहा है। सेवानिवृत्ति कार्यक्रम में सीडीपीओ हरीश मौर्य, सुपरवाइजर संजीता यादव, अनामिका तिवारी, मालती यादव, ब्लॉक कोऑर्डिनेटर जाकिर अली प्रोजेक्ट एसोसिएट मृदुल एवं आंगनवाड़ी कार्यकत्री सुमन लता, सविता ,भानु सिंह, विमला ,प्रभारानी आदि उपस्थित रहे।

About admin

Check Also

स्वास्थ्य मंत्री दौरा नहीं बल्कि अस्पतालों के बजट का करें इंतजाम – अखिलेश यादव

स्वास्थ्य मंत्री दौरा नहीं बल्कि अस्पतालों के बजट का करें इंतजाम – अखिलेश यादव मोहनलालगंज …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *