Breaking News

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव इन्द्र जीत सरोज का पार्टी कार्य कर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

संवाददाता पंचायत जागरण

सलोन रायबरेली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव इंद्र जीत सरोज का सपा कार्यकर्ताओं द्वारा पूर्व जिला पंचायत सदस्य संतराम पासी के नेतृत्व में कटेह चौराहे पर जोरदार स्वागत किया गया।
सलोन विधानसभा आगमन पर सूची चौराहे से कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से राष्ट्रीय महासचिव पूर्व मंत्री इंद्रजीत सरोज का जोरदार स्वागत किया। पूर्व मंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर विफल है जनता अखिलेश यादव को आशा भरी निगाहों से देख रहा है 2022 में उत्तर प्रदेश में पुनः सपा की सरकार बनेगी।
कैबिनेट मंत्री प्रबुद्ध सभा के प्रदेश अध्यक्ष विधायक डॉ मनोज कुमार पांडे ने कहा कि कार्यकर्ता तन मन से जुट जाए जनपद की सभी सीटों पर समाजवादी परचम को फहराना है। स्वागत समारोह में मुख्य रूप से पूर्व जिला पंचायत सदस्य भावी प्रत्याशी संतराम पासी प्रबुद्ध सभा के जिलाध्यक्ष सुख सागर मिश्रा, सभासद इसरार हैदर रानू,दिलीप ओझा, सपा अल्पसंख्यक सभा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य इरफान सिद्दीकी, संतोष शुक्ला, मनसूर जाफरी, प्रधान अस्काबाद इरशाद राइनी,कुलदीप शुक्ला, पूर्व प्रधान कटेह मोहम्मद नौशाद खान, राजेश निर्मल, सुनील पासी, जैद खान मेवाती ,मोहम्मद नौशाद ऊर्फ डीका ,इमरान सिद्दीकी सहित अनेक पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

About admin

Check Also

स्वास्थ्य मंत्री दौरा नहीं बल्कि अस्पतालों के बजट का करें इंतजाम – अखिलेश यादव

स्वास्थ्य मंत्री दौरा नहीं बल्कि अस्पतालों के बजट का करें इंतजाम – अखिलेश यादव मोहनलालगंज …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *