Breaking News

राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे बने नालों के निर्माण की गुणवत्ता पर उठ रहे सवाल

विशेष प्रतिनिधि
पंचायत जागरण

लखनऊ। राष्ट्रीय राजमार्ग के ठेकेदारों द्वारा रोड किनारे बनाए गए नालों के निर्माण की गुणवत्ता को लेकर एक लंबे समय से लोग शिकायत करते आ रहे है। लेकिन गौर करने वाली बात यह है कि जहां रोड कट है और नाला पर डालें गए पत्थर के ऊपर से गाड़ियों का निकलना होता है वहा आये दिन नाले के ऊपर के पत्थर टूटते नजर आ रहे है।
लोग शिकायत भी करते आ रहे है, लेकिन जिम्मेदारों की सेहत पर कोई फर्क़ नही पड़ रहा है।
ताजा मामला कल का है राष्ट्रीय राजमार्ग लखनऊ से रायबरेली रोड का है। रायबरेली रोड स्थित सरदार पटेल डेंटल कालेज के सामने स्थित पुलिस चौकी के पास का है जहां नाले के ऊपर से निकल रहा ट्रक जैसे नाला पार ही कर रहा था नाले पर रखा पत्थर टूटा और ट्रक नाले मे धस गया।
काफी समय बाद जब क्रेन आयी तब ट्रक निकल सका। ठेकेदारों के द्वारा निर्माण कार्य मे भले भ्रस्टाचार की बु आ रही हो लेकिन टोल पर वाहन स्वामी को टोल टैक्स मे जरा सा भी रियत की कोई गुंजाइश नही है।

About admin

Check Also

प्रधानमंत्री मोदी दो दिवसीय गुजरात दौरे पर 2 साल बाद मां से की मुलाकात लिया आशिर्वाद

प्रधानमंत्री मोदी दो दिवसीय गुजरात दौरे पर 2 साल बाद मां से की मुलाकात लिया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *