Breaking News

नौ दिवसीय राम कथा के समापन पर हुआ भंडारे का आयोजन

संवाददाता पंचायत जागरण

मौरावां उन्नाव । हिलौली स्थित मां शीतला माता के मंदिर में चल रही नौ दिवसीय रामकथा के अंतिम दिन कथावाचक ने कुम्भकर्ण बध व रावण बध तथा विभीषण राज्याभिषेक राम राज्याभिषेक का सुन्दर वृतांत सुनाकर मंदिर परिसर में उपस्थित भक्तों को भाव विभोर किया। मंदिर में भंडारे का भी आयोजन किया गया।जहाँ सैकड़ों भक्तगणों ने प्रसाद ग्रहण किया।

हिलौली में चल रही नौ दिवसीय राम कथा में शुक्रवार को अयोध्या से पधारे कथावाचक पं•रामनयन पाण्डेय ने बताया कि भगवान श्रीराम ने कथा के अंतिम दिन बताया कि प्रभु राम व लक्ष्मण के हाथों कुंभकर्ण रावण वध किया जाता है।इसके बाद विभीषण को लंका का राजा बनाकर राज्याभिषेक रामचन्द्र जी के द्वारा होता है।इसके बाद राम लक्ष्मण सीता को लेकर अयोध्या वापस लौट आते है।नगर में धूमधाम से दीपावली मनाई जाती है।और राम का राज्याभिषेक सभी के द्वारा किया जाता है।कथा के बाद मां शीतला माता के दरबार में हवन पूजन के साथ कन्याभोज शुरू हो गया।भण्डारे में सैकड़ो लोगों प्रसाद गृहण किया।इस दौरान शिवकंठ त्रिपाठी,रामबाबू शुक्ला, नीरज सोनी,शुभम सविता,पुन्नू सविता, रामशंकर लोधी, बिनीत सविता, गौरव वर्मा, रामू साहू, राजकुमार गुप्ता सहित सैकड़ों लोग ने प्रसाद ग्रहण किया।

About admin

Check Also

प्रधानमंत्री मोदी दो दिवसीय गुजरात दौरे पर 2 साल बाद मां से की मुलाकात लिया आशिर्वाद

प्रधानमंत्री मोदी दो दिवसीय गुजरात दौरे पर 2 साल बाद मां से की मुलाकात लिया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *