अभय यादव को समाजवादी पार्टी में अधिवक्ता सभा में जिला सचिव किया गया मनोनी
संवाददाता पंचायत जागरण
मोहनलालगंज लखनऊ। समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय 6 लाजपत राय भवन कैसरबाग लखनऊ पर समाजवादी पार्टी लखनऊ के जिला अध्यक्ष जय सिंह जयंत एवं अधिवक्ता सभा जिला अध्यक्ष अंजनी प्रकाश एडवोकेट पूर्व विधायक राजेंद्र यादव,लवकुश यादव “प्रधान” जिला सचिव के द्वारा मनोनीत किया गया।
इस मौके पर अभय यादव ने पार्टी के भरोसे को कायम रखते हुए बताया कि समाजवादी पार्टी ने और जिला अध्यक्ष जय सिंह जयंत अधिवक्ता सभा जिला अध्यक्ष अंजनी प्रकाश एडवोकेट हम पर भरोसा करते हुए समाजवादी पार्टी में अधिवक्ता सभा में जिला सचिव मनोनीत किया है उसको हम पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ कायम रखेंगे और पार्टी के लिए काम करते रहेंगे और 2022 में समाजवादी पार्टी को विजई बनाने का काम करेंगे।
इसमें जिला समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव नागेंद्र यादव, जिला पंचायत सदस्य जितेंद्र गुड्डू , लोहिया वाहिनी जिला अध्यक्ष शशिलेन्द्र यादव, छात्र सभा जिला अध्यक्ष महेंद्र यादव, गोविंद यादव, त्रिभुवन यादव, शिवम यादव गोलू समेत दर्जनों नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित हुए।
Panchayat Jagran