सम्पादकीय
गणतन्त्र की शान मे,हर तरफ
राष्ट्र गांन की धुन के साथ लहराया तिरंगा
सन्तोष कुमार त्रिवेदी
आज 73 वे गणतंत्र दिवस की शुभ बेला पर देश और प्रदेश वासी राष्ट्र गान की धुन के साथ तिरंगा लहरा रहे है। लोकतंत्र की सबसे निचली इकाई ग्राम सचिवालय से लेकर प्रदेश और केन्द्रीय सचिवालयो पर तिरंगे की शान पर हर भारत वासी उत्साह से लबरेज है । यह पर्व राष्ट्रीय एकता और अखंडता का संदेश भी दे रहा है। निश्चित ही भारत जैसे विशाल देश के सामने बड़ी से बड़ी चुनौती को स्वीकार करने का जज्बा एकता मे निहित है। जाति धर्म मज़हब से परे राष्ट्र एकता के भाव से आगे बढने के जज्बे के साथ देश को अग्रणी विकास शील राष्ट्र निर्माण के लिए ऐसे प्रण लेने की जरूरत है जैसे देश के अमर शहीदो ने आजादी के लिए लिया था।
हमारा गणतंत्र एक दिनी उत्सव बनकर न रह जाए बल्कि हर दिन जनकल्याणी के भाव से समाज के अन्तिम पायदान पर खड़े गरीब लाचार असहाय को न्याय शिक्षा स्वास्थ्य सुरक्षा देने के साथ समाज की मुख्य धारा मे लाने का प्रयास हो। तभी खुशहाल विकसित राष्ट्र का निर्माण हो सकेगा।
Panchayat Jagran