Breaking News

सपा से एमएलसी पद के प्रत्याशी सुनील साजन ने रोड़ सो कर किया जनसंपर्क

सपा से एमएलसी पद के प्रत्याशी सुनील साजन ने रोड़ सो कर किया जनसम्पर्क

संवाददाता पंचायत जागरण

उन्नाव । यूपी में एमएलसी पद के चुनाव होने की तारीख बेहद नजदीक है। ऐसे में सभी पार्टियों के प्रत्याशी वोटरो से अपने-अपने पाले में लाने की पुरजोर कोशिश कर जीत का दम भर रहे हैं। ऐसे में बात प्रदेश की सबसे हॉट सीट लखनऊ और उन्नाव की करेंगे जहां पर मैदान में दो पार्टियों के प्रत्याशी है। आपको बताते चलें कि सपा से निवर्तमान एमएलसी सुनील साजन है तो वही उनको टक्कर देने के लिए भाजपा ने अपने प्रत्याशी के रूप में प्रधान राम चंद्र को मैदान में टक्कर के लिए उतारा है। बताते चलें कि उत्तर प्रदेश में स्थानीय प्राधिकरण विधान परिषद सदस्य यानी M.L.C पद का चुनाव 9 अप्रैल को होना है और इसके नतीजे 12 अप्रैल को आने है। आपको बतादे की राजधानी लखनऊ भले ही बड़ी है जहां पर कुल 9 विधानसभा सीटे है और वोटरों की कुल संख्या 1375 है। जिसमे नगर पंचायत सदस्य-107,सभासद-110, प्रधान-494, क्षेत्र पंचायत सदस्य-628, जिला पंचायत सदस्य 25, विधायक-9 और सांसद 2 हैं। वही जनपद उन्नाव की बात करें तो लखनऊ से दोगुना ज्यादा उन्नाव जनपद में वोटरों की संख्या है। आपको बताते चलें कि उन्नाव जनपद में कुल वोटरों की संख्या- 2683 है जिसमें कुल नगर पंचायत/पालिका अध्यक्ष-18, सभासद-281, प्रधान- 1043, क्षेत्र पंचायत सदस्य-1282, जिला पंचायत सदस्य-51, विधायक-6, और सांसद एक हैं। मैदान में उतरे सपा और भाजपा के प्रत्याशियों को जीत के लिए 2030 मत चाहिए। इसी कड़ी में निवर्तमान समाजवादी पार्टी के एमएलसी सुनील साजन ने आज । उन्नाव जनपद का दौरा किया और सभी वोटर प्रत्याशियों से रोड़ सो के दौरान मुलाकात की है।
जनपद के ब्लॉक हिलौली क्षेत्र की ग्राम पंचायत संदाना में पूर्व प्रधान संतपाल रावत के घर पहुचे इस दौरान क्षेत्र पंचायत सदस्य संदीप यादव, सुरेश निर्मल और ग्रामीणों में संतपाल रावत, रामविलाश यादव, रमेश यादव,ज्ञान यादव सहित लगभग एक सैकड़ा लोग उपस्थित रहे।

About admin

Check Also

पीएम की सुरक्षा में चूक की जांच शुरू, फिरोजपुर पहुंची केंद्रीय टीम

 प्रदर्शनकारियों के अचानक सामने आने से हुई दिक्कत: पंजाब पुलिस केंद्रीय टीम फ्लाईओवर पर भी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *