Breaking News

उपलब्धियो भरा रहा प्रधान कल्ली पूरब के कार्यकाल प्रथम वर्ष

उपलब्धियो भरा रहा प्रधान कल्ली पूरब के कार्यकाल प्रथम वर्ष


राम खेलावन प्रधान

विशेष प्रतिनिधि पंचायत जागरण

सरोजनी नगर लखनऊ । शहरी सीमा से लगी ग्राम पंचायत कल्ली पूरब मे इस बार के पंचायत चुनाव मे प्रधान बने राम खेलावन रावत के कार्यकाल का प्रथम वर्ष बीत चुका है। पहले साल के कार्यकाल को लेकर पंचायत जागरण ने ग्राम पंचायत कल्ली पूरब के विकास कार्यो को लेकर प्रधान से वार्ता किया तो उन्होने स्पष्ट तौर पर बताया कि चूकि पहला साल था लेकिन जिम्मेदारी के साथ गांव के विकास मे सबसे बड़ी जिम्मेदारी अस्थाई गोवंश आश्रय स्थल मे गोवंशो के भरण पोषण की थी, जिसमे जवाबदेही के साथ कार्य किया। गोवंशो को हरे चारे की ब्यवस्था कभी कभार गोवंश आश्रय स्थल से निकल भी जाते है जिन्हे अन्दर करना बड़ी मुश्किल का दौर होता है। ताकि खुले मे गोवंश न रहे और किसानो की फसल बर्बाद न हो। दूसरी बडी उपलब्धि यह रही की जहा बहुत सारी पंचायतो मे देखने को मिला की पोषण वाटिका को लेकर शुरुआती उत्साह तो दिखा लेकिन साल भर के अन्दर पोषण वाटिका उजड़ी दिखी वही प्रधान कल्ली पूरब के पहले प्रयास मे पोषण वाटिका हरी भरी दिखी। बेहतर सुरक्षा प्रबंधन के बीच परमवीर चक्र विजेता शहीद वीर अब्दुल हमीद के नाम से पोषण वाटिका राह से गुजर रहे राहगीरो के आकर्षण का केन्द्र भी है। और उसमे पल्लवित हो रहे हरे भरे पेड़ लोगो के दिलो को सुकून पहुचा रहे है जो शनै: शनै: वट वृक्ष का आकार ले रहे है। वृक्ष धरा के भूषण यह करते दूर प्रदूषण। कुछ ऐसे प्रयास होने चाहिए।

About admin

Check Also

पंचायत मे निर्माण कार्य करा रहे ग्राम प्रधान पर हुआ जान लेवा हमला पं.जा.संवाद भेलसर अयोध्या। रूदौली तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत पचलो में सड़क निर्माण का कार्य करवा रहे ग्राम प्रधान के ऊपर दबंगों ने जानलेवा हमला कर दिया। ग्राम प्रधान ने दबंगो के विरुद्ध पटरंगा थाना में तहरीर दी है। पटरंगा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पचलो में ग्राम प्रधान द्वारा इंटर लॉकिंग का कार्य करा रहे थे तभी ग्राम प्रधान इस्तिखार पुत्र मुख्तार अहमद पर गांव के हफीजुर्रहमान पुत्र मोहम्मद आमीन,सहिला बानो पत्नी दोस्त मोहम्मद,हफीजुर्रहमान की दो पुत्रियां दानिशा व सहिला,वसीम ने जान लेवा हमला कर दिया और ग्राम प्रधान को लाठी डंडा से व जमीन पर पटक कर बुरी तरह जमकर पिटाई कर दी। जिससे ग्राम प्रधान को गम्भीर चोटें आई हैं।शोरगुल की आवाज सुनकर ग्रामीणों के एकत्र होने पर दबंग मौके से फरार हो गए। घटना की लिखित शिकायत ग्राम प्रधान ने देकर कार्यवाही की मांग की है। ग्राम प्रधान ने बताया कि यह लोग शुक्रवार को सरकारी जमीन में नीव खोद रहे थे जिसकी मैंने डायल 112 पर सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सरकारी जमीन पर खोद रहे नीवं का काम रोकवा दिया। उक्त लोग शनिवार की सुबह फिर उसी सरकारी जमीन पर नीवं खोदने लगे जब हमने मना किया तो उक्त सभी लोगों ने मेरे ऊपर लाठी डंडे से हमला कर जमीन पर पटक कर बुरी तरह से मारा पीटा। उसके बाद इन दबंगो ने मेरे घर में भी घुसकर भी पिटाई की है और घर में रखे सामान की तोड़फोड़ भी किया है। ग्राम प्रधान ने बताया हमला के दौरान शोरगुल की आवाज़ सुनकर मौके पर काफी संख्या में ग्रामीणों के इक्ट्ठा होंते ही दबंग हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग गए। इस सम्बन्ध में थानाध्यक्ष पटरंगा विवेक कुमार सिंह ने बताया कि ग्राम प्रधान की ओर से तहरीर मिली है जांच कर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।

पंचायत मे निर्माण कार्य करा रहे ग्राम प्रधान पर हुआ जान लेवा हमला पं.जा.संवाद भेलसर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *