ठेके पर सौपा सामुदायिक शौचालय

– फिर भी लटके रहते है तो
पंचायत जागरण संवाद
सरोजनीनगर लखनऊ। गांव के लोगो की विशेष सुविधा के लिए स्वच्छ ग्रामीण मिशन के तहत सरकार ने लाखो की लागत से सामुदायिक शौचालय का निर्माण करवाने के साथ उसके रख रखाव के साथ साफ सफाई का विशेष ध्यान रखते हुए गांव की ही समूह की महिला को 6 हजार रुपए मानदेय व 3 हजार रुपए सफाई के लिए खर्च कर रही है उसके बावजूद सामुदायिक शौचालय मे ताला लटकता दिखा।
सरोजनीनगर विकास खंड की ग्राम पंचायत माती मे पंचायत जागरण की पडताल मे सामने आया कि शौचालय मे ताला लटक रहा है जब ग्राम सचिवालय मे तैनात पंचायत सहायक योगेंद्र यादव से जानकारी की तो पता चला कि सुनीता पत्नी काशी शौचालय की जिम्मेदारी देख रही है, शौचालय के पास की राम प्यारी व उर्मिला से शौचालय मे लटक रहे ताले के बारे पूछा गया तो बताया कि सुनीता स्वयं न आती न ही साफ सफाई करती है गांव के ही एक झंडे नामक विकलांग को 1500 रुपए महीने मे रख रखा है वही कभी कभार ताला खोलता है और बंद भी करता है। वही विकलांग का कहना है 1500 ही तो मिलते है। जैसे पैसा मिलता है वैसा ही काम होगा। यह उसी ब्यवस्था की नकल जहा सफाई कर्मी की तैनाती है जो स्वयं काम न करके महीने मे एक दो दिन किसी लेबर को बुलाकर गांव की साफ सफाई करवा दी जाती है बाकी पूरे महीने की तनख्वाह पक्की।
Panchayat Jagran