राजधानी का रतोली खटोला गांव,कभी यहा आने से डरते थे लोग


अपनी लडकी व लडके का कोई ब्याह तक करने को तैयार नही होते थे इन गांव मे
युवा प्रधान संतोष राजपूत यहा विकास के नित रोज अपना रहे नये नये आयाम
सन्तोष कुमार त्रिवेदी
पंचायत जागरण लखनऊ,
सरोजनीनगर लखनऊ । 80 के दशक मे बहुत चर्चित रतोली खटोला गांव का नाम लेते ही लोग डरते थे। यहा तक की लोग उस समय इस गांव मे अपने लडके लडकी का ब्याह तक करने को तैयार नही होते थे। बताते है विशराम रतोली व राम अवतार खटोला के बीच मामूली कहा सुनी से शुरु हुआ विवाद हत्या दर हत्या मे लगभग दोनो गुट के लगभग 20 लोगो की हत्या हो गयी । महीनो गांव मे पीएसी की बटालियन पडी रहती थी । उसके बाद पंचायत चुनाव मे चुने गये प्रधान परतिनिधियो ने गांव के विकास के प्रति उत्तरदायित्व के साथ गांव की तस्वीर बदलना शुरु हुई।
2021 के पंचायत चुनाव मे लोगो ने युवा प्रधान के रूप मे सन्तोष राजपूत चुना। जो पेशे से एक शिक्षक के रूप मे एक प्राइवेट स्कूल से अपने कैरियर की शुरुआत की और यही से समाजसेवी के रूप मे अपनी पहचान बनाई और गांव के विकास का जो खाका खीचा । गांव के प्रधान बनने के बाद अपने अल्प कार्य काल लगभग डेढ वर्ष मे विकास के नये नये आयामो को ऊचाईयो प्रदान की है। मनरेगा मे 80 प्रतिशत तक महिलाओ की भागीदारी बढी है। ब्लाक की दूसरे नम्बर की पंचायत है जिनके द्वारा सर्वाधिक श्रमिको को रोजगार मिला । ग्राम सचिवालय के साथ साथ सरकारी स्कूलो के भवनो का कायाकल्प हुए है। खास तौर पर बृहद बृक्षारोपड से और आकर्षक का केन्द्र बन गये है।
अमृतसर सरोवर योजना के तहत एक तालाब की खुदाई के साथ भब्य सुन्दरता प्रदान किया गया। प्रधान के द्वारा मनरेगा योजना सहित बृहद बृक्षारोपड भी सफल रहा जिसका जीता जागता उदारहण पंचायत सचिवालय स्कूल से लेकर लगभग 13 बीघा पशुचर की भूमि मे कई एक हजार पौधे भव्यता प्रदान कर रहे है। प्रधान सन्तोष राजपूत ने बताया कि ग्राम पंचायत मे पिछले वर्ष 2021 मे ही उप स्वास्थ्य केन्द्र की स्थापना हेतु भूमि का आवंटन करते हुए चिन्हीकरण किया जा चुका है। जिसकी स्थापना हेतु शासन से अनुरोध किया गया है। प्रधान ने पंचायत जागरण को बताया कि पंचायतीराज की अवथारणा के साथ ग्राम पंचायत का सतत विकास जारी है। खटोला ग्राम पंचायत को एक आदर्श पंचायत के रूप मे स्थापित करना मेरी पहली प्राथमिकता है जिस तरह हमारे ग्राम वासियो का सहयोग मिल रहा है हम अपने उद्देश्य मे अवश्य कामयाब होगे।
Panchayat Jagran