सपा का राज्य स्तरीय सम्मेलन
समाज को बाटने वाली ताकतों को सत्ता से बाहर करेंगे – अखिलेश यादव

पंचायत जागरण संवाददाता
लखनऊ । समाजवादी पार्टी का दो दिवसीय राज्य एवं राष्ट्रीय अधिवेशन रमाबाई अंबेडकर पार्क में आज से शुरू हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत समाजवादी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ध्वजारोहण करने के साथ किया। उसके पश्चात सभी जनप्रतिनिधियों ने राष्ट्रीय गान किया।
मौका था समाजवादी पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष चुनने का समाजवादी पार्टी के प्रमुख महासचिव एवं चुनाव अधिकारी रामगोपाल यादव ने निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल का नाम प्रस्तावित किया, जिसे सर्वसम्मति से पास किया गया और उन्हें प्रदेश अध्यक्ष चुन लिया गया। चुनाव के बाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आए हुए जनप्रतिनिधियों को संबोधित किया। अपने संबोधन में अखिलेश यादव ने बताया की समाजवादी पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता संघर्ष का आदी है, सरकार की गलत नीतियों का हमेशा विरोध करता आया है, चाहे वह सदन हो या सड़क हो। लखनऊ मध्य विधायक रविदास मेहरोत्रा का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा की वह जनता की आवाज को उठाने के कारण कई बार जेल गए हैं।
अखिलेश यादव ने बताया कि देश और प्रदेश में समाज को बांटने वालों की सरकार है, हमको समाज विरोधी ताकतों को सत्ता से बाहर करना होगा, इसके लिए मैंने पिछले लोकसभा चुनाव में ऐतिहासिक फैसला लिया था, और बहुजन समाज पार्टी एवं समान विचारधारा वाले दलों को एक मंच पर लाने का प्रयास किया था! हर स्तर पर त्याग किया था, डॉक्टर अंबेडकर और लोहिया के सपनों को साकार करने की कोशिश की थी। समाजवादी लोग बड़ी जीत जीत सकते थे, लेकिन सत्ता में बैठे लोगों ने अपनी शक्तियों का दुरुपयोग किया! 2022 के विधानसभा चुनाव में समान विचारधारा के लोगों को एक मंच पर लाएं, लेकिन सत्ता नहीं मिली। लेकिन वोट प्रतिशत बढ़ा! सिर्फ सपा ही सांप्रदायिक ताकतों को रोक सकती है, और देश एवं प्रदेश को विकास के पथ पर गति प्रदान कर सकता है। उन्होंने बताया कि भाजपा की वर्तमान सरकार पूर्व में समाजवादियों द्वारा किए गए कार्यों का अनावरण कर रही है, उनका नाम एवं रंग बदल रही है, उन्होंने प्रदेश की कानून व्यवस्था और नारी शक्ति पर हो रहे अत्याचारों का चिर घोर विरोध किया। और कहा कि यूपी सरकार भ्रष्टाचार में नंबर एक है। दहशतगर्दी में नंबर एक है। इस सरकार ने समाज को बांटने के लिए हमें आपस में लड़ाया है। कभी जात के नाम पर, कभी धर्म के नाम पर, कभी हिंदू मुसलमान के नाम पर, कभी हिंदुस्तान-पाकिस्तान के नाम पर।
उन्होंने समाजवादी पार्टी सरकार के समय की उपलब्धियां गिनाई और कहा कि अगर वह 2024 के चुनाव में सत्ता में आएंगे तो किसानों और छात्रों नौजवानों के लिए काम करेंगे! सर्व समाज को शिक्षित करने का काम करेंगे,
उन्होंने योगी सरकार को हर पहलू पर विफल करार दिया, और कहा कि अस्पताल की सेवाएं जर्जर हो गई हैं, पूर्व की सरकार द्वारा चलाई गई एंबुलेंस में डीजल की कमी के कारण वह कबाड़ रूप में अस्पताल के किनारों पर खड़ी है और समाजवादी पार्टी की सरकार के समय बनने वाला निशुल्क पर्चा आज ₹100 देकर बन रहा है! उन्होंने अपने ड्रीम प्रोजेक्ट मेट्रो का उदाहरण देते हुए कहा योगी सरकार ने पूर्व में 5 साल बिता दिए, और सरकार 2 के भी 6 माह पूरे हो चुके हैं! लेकिन मेट्रो का एक पिलर आगे नहीं बढ़ा सके, यह सरकार निष्क्रिय हो गई है! नदियों की सफाई के नाम पर सिर्फ धन का बंदरबांट हो रहा ।
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल को बधाई दी, और संगठन को मजबूत खड़ा करने की अपेक्षा की।
राष्ट्रीय अध्यक्ष के संबोधन के पश्चात समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता डॉक्टर राजपाल कश्यप ने राजनैतिक एवं आर्थिक प्रस्ताव पेश किया! उन्होंने अपने संबोधन में कहा की देश की आर्थिक व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है, नौजवान बेरोजगार हो चुका है, अपने हक की आवाज उठाने पर उसे अधिकार नहीं लाठी मिलती है! उन्होंने सरकार द्वारा लाई गई सेना भर्ती प्रक्रिया अग्निवीर का खुले मंच से विरोध किया ।महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर जूही सिंह ने राजपाल कश्यप द्वारा प्रस्तावित राजनीतिक एवं आर्थिक प्रस्ताव का समर्थन किया। इसके पश्चात समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने क्रमवार अपने विचार रखे और कल होने वाले राष्ट्रीय अधिवेशन में सभी जनप्रतिनिधियों को आने का आमंत्रण दीया।
मंच पर वरिष्ठ नेता मुलायम सिंह यादव एवं आजम खान अस्वस्थ रहने के कारण उपस्थित ना हो सके! सभी ने उनके स्वस्थ लाभ की कामना की।
Panchayat Jagran