Breaking News

थमने का नाम नहीं ले रहा साइबर क्राइम,ठगा गया युवक

थमने का नाम नहीं ले रहा साइबर क्राइम,ठगा गया युवक

पं.जा. संवाद

लखनऊ। बिजनौर इलाके में रहने वाले एक व्यक्ति को वाशिंग मशीन रिपेयरिंग के लिए गूगल की सहायता से हेल्पलाइन नंबर खोजना काफी महंगा पड़ गया। नतीजा यह कि गूगल पर मिले नंबर से बात होने पर जालसाज ने पीड़ित से एक एप्लीकेशन डाउनलोड कराया और उसके खाते से तीन बार में करीब 46 हजार रुपये से अधिक रकम पार कर दी। करीब 2 महीना पहले हुई इस घटना के बाद पीड़ित ने अब बिजनौर थाने में मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है। बिजनौर के पुराना गुड़ौरा निवासी निखिल कुमार श्रीवास्तव के मुताबिक बीती 23 सितंबर को वह अपनी वाशिंग मशीन की रिपेयरिंग के लिए गूगल की सहायता से फ्लिपकार्ट का हेल्पलाइन नंबर खोज रहा था। तभी उसमें मिले मोबाइल 7987840740 पर जैसे ही संपर्क किया तो दूसरी तरफ से बात करने वाले युवक ने अपना नाम राहुल बताते हुए उसे दूसरा नंबर 9046293244 दिया। यह नंबर देने के बाद जालसाज ने निखिल से एनीडेस्क नाम का एप्लीकेशन डाउनलोड करने की बात कही। जब निखिल ने यह ऐप डाउनलोड किया तो जालसाज ने निखिल से उस ऐप पर 2 रुपये का ट्रांजैक्शन करने को कहा। निखिल ने जैसे ही 2 रुपये का ट्रांजैक्शन किया तो उसके खाते से 15 हजार रुपये कट गए। निखिल का कहना है कि उसके बाद क्रेडिट कार्ड के जरिए इसी खाते से 27 हजार 799 रुपये और कोटक महिंद्रा बैंक में स्थित खाते से 3500 रुपये कट गए। इस पर उसे अपने साथ ठगी होने की भनक लगी और उसने साइबर सेल में इसकी शिकायत दर्ज कराई।
जहां उसे संबंधित थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने को कहा गया। इसके बाद निखिल ने बिजनौर थाने में मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर मोबाइल नंबरों के आधार पर जालसाज का पता लगा रही है।

About admin

Check Also

सम्पादकीय

देश को जो फ्री मिलना चाहिए वह पैसे से मिल रहा है जो फ्री मिल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *