Breaking News

रकम दोगुनी करने का लालच देकर ठगे 3 लाख

रकम दोगुनी करने का लालच देकर ठगे 3 लाख

पंचायत जागरण संवाद

लखनऊ। सरोजनीनगर में रविवार को तीन ठगों ने एक व्यक्ति को रकम दुगुनी करने का झांसा देकर उससे 3 लाख रुपये की रकम ठग ली और फरार हो गए। खुद के साथ ठगी होने की भनक लगने पर पीड़ित ने इसकी सूचना सरोजनीनगर पुलिस को दी। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है। उन्नाव जिले के असोहा थाना अंतर्गत भाऊमऊ गांव निवासी धर्मेंद्र के मुताबिक राजधानी लखनऊ के सैरपुर थानान्तर्गत रापरा सरौरा निवासी सूरज चौधरी ने उससे कहा कि वह उसके रुपए उसी दिन दोगुना करा देगा।
सूरज के कहने पर धर्मेंद्र रविवार को मोहनलालगंज के मौरावां रोड निवासी अपने दोस्त शुभम भारती के साथ 3 लाख रुपये लेकर सरोजनीनगर में ट्रांसपोर्ट नगर स्थित जैगुआर शोरूम के पीछे चाय की दुकान पर पहुंचा। जहां सूरज चौधरी के बताए अनुसार अंबेडकर निवासी रमेश और एक अन्य व्यक्ति सफेद रंग की स्कॉर्पियो (यूपी 45 आर 1400) से आए। स्कार्पियो सवार दोनों व्यक्तियों ने धर्मेंद्र से 3 लाख रुपये ले लिए और उसे वहीं पर रुकने की बात कहते हुए बताया कि कुछ देर में उसे दुगना कर के रुपए दे रहे हैं। यह कहने के बाद दोनों स्कार्पियो सवार अपने वाहन सहित वहां से चले गए। बाद में धर्मेंद्र अपने दोस्त शुभम के साथ बैठकर वहां काफी देर तक उनका इंतजार करता रहा। लेकिन काफी देर बाद भी ना तो स्कार्पियो सवार रमेश व उसका साथी वहां लौटा और ना ही फोन मिलाने पर उनका फोन मिला। इस पर धर्मेंद्र को अपने साथ धोखाधड़ी होने की भनक लगी। उसने आनन-फानन इसकी सूचना सरोजनीनगर पुलिस को दी। फिलहाल पुलिस धर्मेंद्र की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर स्कॉर्पियो गाड़ी नंबर के आधार पर दोनों ठगों का पता लगा रही है।

About admin

Check Also

3 यूपी नेवल यूनिट एन.सी.सी ने भव्यता और देशभक्ति के साथ मनाया नेवी दिवस 2025

3 यूपी नेवल यूनिट एन.सी.सी ने भव्यता और देशभक्ति के साथ मनाया नेवी दिवस 2025 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *