भाई ने बहन को किया घायल, जीजा ने साले का सर ईंट से फोड़ा।

पंचायत जागरण अमेठी।
अमेठी में देर रात पारिवारिक विवाद में भाई में अपनी बहन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। पत्नी को बीच सड़क खून से लतपथ तड़पता देख जीजा ने अपना आपा खो दिया और साले के सिर को ईंटों से कूंच दिया।
काफी देर बाद मौके पर पहुंची पुलिस गम्भीर रूप से घायल युवक को लेकर अमेठी सीएचसी पहुंची, जहां से उसकी स्थिति नाजुक देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। गंभीर रूप से घायल बहन का भी इलाज सीएचसी में चल रहा है।
अमेठी में सड़क के बीच फिल्मी अंदाज में खूनी संघर्ष चलता रहा, घटना के समय मोहल्ले के लोग मौके पर मौजूद थे , लेकिन बीच बचाव करने का साहस कोई न जुटा पाया।
पूरे मामले में आपसी पारिवारिक विवाद में सनी ने अपनी अपनी बहन पर किसी धारदार हथियार से हमला कर दिया। भाई के हमले में बहन सीमा गंभीर रूप से घायल हो गई और बीच सड़क तड़पने लगी। पत्नी को खून से लतपथ तड़पता देख पति शेरू ने अपना आपा खो दिया और साले सनी को छत से किसी तरह घसीटता हुआ नीचे पहुंचा और बीच सड़क उसके सिर को ईंटो से कूंच दिया।
करीब एक घंटे तक बीच सड़क खूनी संघर्ष चलता रहा, लेकिन घटनास्थल से चंद कदम दूर पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। घटना के दौरान छोटी छोटी बच्चियां बीच बचाव करने की जद्दोजहद करती रही, लेकिन कामयाब न सकी।
Panchayat Jagran