Breaking News

गन्ना किसानो के हित मे सरकार द्वारा लिये गये निर्णय से किसान भाई होगे समृद्ध

गन्ना किसानो के हित मे सरकार द्वारा लिये गये निर्णय से किसान भाई होगे समृद्ध

पंचायत जागरण संवाद

लखनऊ । उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है
कि आदरणीय प्रधानमंत्री जी के कुशल एवं दूरदर्शी मार्गदर्शन व मा0 मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार ने गन्ना किसानों के हित में ऐतिहासिक निर्णय लिया है। इस निर्णय के अंतर्गत अगेती प्रजाति के गन्ने का मूल्य रू 400 प्रति क्विंटल तथा सामान्य प्रजाति का मूल्य रू 390 प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। इस निर्णय से प्रदेश के गन्ना किसानों को लगभग रू 3,000 करोड़ का अतिरिक्त लाभ प्राप्त होगा।

यह निर्णय न केवल किसानों की आय में अभूतपूर्व वृद्धि का मार्ग प्रशस्त करेगा, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी नई गति प्रदान करेगा। डबल इंजन सरकार का यह प्रयास ‘समृद्ध किसान- सशक्त उत्तर प्रदेश’ के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक और सशक्त कदम है।

About admin

Check Also

मौसम पूर्वानुमान ( वैधता: दिनांक 17 जनवरी, 2024 से 21 जनवरी , 2024 तक)

मौसम पूर्वानुमान ( वैधता: दिनांक 17 जनवरी, 2024 से 21 जनवरी , 2024 तक) भारत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *