Breaking News

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी

पंचायत जागरण संवाद
चंदापुर रायबरेली ।थाना क्षेत्र के अंतर्गत बांकी मजरे डोमापुर गांव में रविवार की सुबह तकरीबन 11:00 बजे के आसपास संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को लेकर कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक युवक दीपक उम्र 40 वर्ष निवासी तालेवान सिंह का पुरवा, जो बीते शनिवार की देर शाम से घर से गायब था। सुबह उसका शव पड़ोस में स्थित गांव के बाहर मिला। वहीं घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी महाराजगंज प्रदीप कुमार ने बताया कि उक्त युवक की मौत की सूचना प्राप्त हुई थी। मौके पर थाने के पुलिस के साथ स्वयं मैं पहुंचा हूँ, प्रथम दृष्टया मृतक युवक के पैर में चोट के निशान फैक्चर आदि से संबंधित है। दुर्घटना के कारण मृत्यु होने की स्थिति प्रतीत हो रही है। उक्त युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के पश्चात ही घटना के सही कारणों का पता चल पाएगा।

About admin

Check Also

पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराधियों के पेशेवर जमानतदारों को किया जाएगा चिन्हित ,होगी कार्यवाही

पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराधियों के पेशेवर जमानतदारों को किया जाएगा चिन्हित ,होगी कार्यवाही पंचायत जागरण …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *