Breaking News

पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक सद्भाव के मूल्यों को अपने जीवन में आत्मसात करना आवश्यक है- प्रो डी के त्रिपाठी

पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक सद्भाव के मूल्यों को अपने जीवन में आत्मसात करना आवश्यक है- प्रो डी के त्रिपाठी

एनसीसी डे पर राणा प्रताप पी जी कॉलेज द्वारा भव्य रैली का आयोजन

पंचायत जागरण संवाद
सुल्तानपुर। राणा प्रताप पी.जी. कॉलेज, सुल्तानपुर की राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) इकाई द्वारा रविवार को एनसीसी डे के अवसर पर एक जागरूकता रैली का भव्य आयोजन किया गया। रैली का शुभारंभ पर्यावरण पार्क से हुआ, जहाँ महाविद्यालय के प्रबंधक बालचंद्र सिंह, प्राचार्य प्रो. डी. के. त्रिपाठी तथा एनसीसी अधिकारी डॉ. आलोक कुमार की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम की शुरुआत में महाविद्यालय के प्रबंधक, प्राचार्य और एनसीसी अधिकारी ने कैडेट्स को संबोधित करते हुए एनसीसी डे के महत्व पर प्रकाश डाला। प्रबंधक बालचंद्र सिंह ने कहा कि एनसीसी केवल एक प्रशिक्षण कार्यक्रम नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण की एक जीवंत धारा है, जो युवाओं में अनुशासन, देशभक्ति और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना का विकास करती है।
प्राचार्य प्रो डी के त्रिपाठी ने कहा कि राष्ट्र सेवा, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक सद्भाव के मूल्यों को अपने जीवन में आत्मसात करना आवश्यक है। संबोधन के बाद प्रबंधक व प्राचार्य द्वारा रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। रैली पर्यावरण पार्क से होते हुए दीवानी, तिकोनिया पार्क, कचहरी, सुपर मार्केट होते हुए राणा प्रताप पी.जी. कॉलेज परिसर पहुंची। रास्ते भर कैडेट्स ने देशभक्ति नारों और जागरूकता संदेशों के माध्यम से नागरिकों को स्वच्छता व राष्ट्रनिर्माण में योगदान हेतु प्रेरित किया। कॉलेज पहुँचने पर एनसीसी कैडेट्स ने परिसर में स्वच्छता अभियान के अंतर्गत श्रमदान किया। उन्होंने महाविद्यालय परिसर की साफ-सफाई कर स्वच्छ भारत मिशन को गति प्रदान की। इस अवसर पर एनसीसी ट्रेनर सतेन्द्र कुमार सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों कैडेट्स उत्साहपूर्वक उपस्थित रहे और अपने अनुशासन व देशभक्ति का परिचय दिया।

About admin

Check Also

श्रीमद् भागवत कथा श्रवण करने मात्र से जन्म जन्मांतर के पाप से मुक्त हो जाता है- पं सुधांशु तिवारी

श्रीमद् भागवत कथा श्रवण करने मात्र से जन्म जन्मांतर के पाप से मुक्त हो जाता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *